आलीराजपुर में केशव नगर गेट पर फिर फायरिंग:रेत ठेकेदार के कर्मचारियों पर गोली चलाने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

आलीराजपुर जिला मुख्यालय के केशव नगर गेट पर बुधवार देर रात करीब एक बजे फायरिंग की घटना हुई। स्कॉर्पियो सवार कुछ युवकों पर गोली चलाने का आरोप है। आज गुरुवार दोपहर को प्राप्त जानकारी के अनुसार, रेत ठेकेदार शिवम इंटरप्राइजेस के कर्मचारी रात में अपने स्कॉर्पियो वाहन से केशव नगर स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान जिला मुख्यालय के गेट पर बैठे कुछ युवकों से उनकी कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर स्कॉर्पियो सवार युवकों ने वाहन से बंदूक निकालकर फायरिंग की और मौके से फरार होकर केशव नगर में प्रवेश कर गए। फायरिंग का शिकार हुए कर्मचारियों ने तुरंत केशव नगर का गेट बंद करके अपनी जान बचाई। इस घटना की लिखित शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई है। घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें स्कॉर्पियो कार की आवाजाही और गेट बंद करने की पूरी घटना रिकॉर्ड हुई है। उल्लेखनीय है कि केशव नगर इलाके में यह तीसरी फायरिंग की घटना है। इससे पहले भी यहां दो बार गोली चलने की घटनाएं हो चुकी हैं। इस क्षेत्र में रेत ठेकेदार और शराब ठेकेदार के कार्यालय स्थित हैं, जिसके कारण अक्सर विवाद, मारपीट और तनाव की स्थिति बनी रहती है। स्थानीय निवासियों ने इस संबंध में पहले भी पुलिस अधीक्षक (एसपी) और कलेक्टर से शिकायत की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *