आलीराजपुर में खेत के कुएं में गिरी नीलगाय:काकड़बाड़ी में वन विभाग ने रस्सी बांधकर निकाला; ग्रामीणों की मदद से किया रेस्क्यू

चंद्रशेखर आजाद नगर क्षेत्र के ग्राम काकड़बाड़ी के देव फालिया में एक किसान के खेत के कुएं में नीलगाय गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से नीलगाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दोपहर में मिली सूचना काकड़बाड़ी निवासी दलिया पिता लालजी के खेत स्थित कुएं में नीलगाय गिर गई। इसे बाद दोपहर को करण मेड़ा ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी, जिसके बाद विभाग तुरंत हरकत में आया। रस्सियों की मदद से किया रेस्क्यू सूचना मिलते ही आजाद नगर वन विभाग की टीम ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने रस्सियों की मदद से नीलगाय को बांधा और काफी मशक्कत के बाद उसे कुएं से बाहर निकाला। इस दौरान ग्रामीणों ने भी पूरे सहयोग के साथ रेस्क्यू में हिस्सा लिया। आंखों पर कपड़ा बांधकर निकाला कुएं से बाहर आने के बाद नीलगाय घबराकर उछल-कूद करने लगी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए वनकर्मी बसंत चौहान ने उसकी आंखों पर कपड़ा बांधा, ताकि वह शांत रहे। इसके बाद रस्सियां खोलकर नीलगाय को सुरक्षित जंगल की ओर छोड़ दिया गया। वनकर्मियों और ग्रामीणों का रहा सहयोग इस रेस्क्यू अभियान में वनकर्मी बसंत चौहान, राजेश वसुनिया, रमेश भूरिया और श्रमिक रामेश्वर की अहम भूमिका रही। ग्रामीणों ने वन विभाग की तत्परता की सराहना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *