आलीराजपुर में गर्ल्स हॉस्टल की 8 छात्राएं बीमार:पेट-सिर दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती, एक दिन पहले 9 बच्चियां बीमार हुईं थीं

जोबट के बड़ा गुड़ा में बने कस्तूरबा गांधी बालिका हॉस्टल में बच्चियों की सेहत खराब होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। शनिवार के बाद अब रविवार शाम को भी अचानक 8 छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। इन बच्चियों को तुरंत जोबट के सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया। पिछले दो दिनों में अब तक कुल 17 छात्राएं पेट दर्द, सिर दर्द और बुखार की वजह से बीमार पड़ चुकी हैं। जानकारी के मुताबिक, रविवार शाम को क्लास 6th से 8th तक की छात्राओं ने जैसे ही खाना खाया, उसके थोड़ी देर बाद ही उनके पेट और सिर में तेज दर्द होने लगा। हॉस्टल मैनेजमेंट ने बिना देरी किए उन्हें हॉस्पिटल पहुंचाया। इससे पहले शनिवार को भी 9 बच्चियों को यही प्रॉब्लम हुई थी। एक के बाद एक बच्चियों के बीमार पड़ने से हॉस्टल में हड़कंप मच गया है। SDM और डॉक्टर्स की टीम पहुंची हॉस्पिटल छात्राओं के बीमार होने की खबर मिलते ही SDM वीरेंद्र सिंह हॉस्पिटल पहुंचे और बच्चियों का हाल जाना। हॉस्पिटल के प्रभारी BMO डॉ. नरेंद्र मोरी और महिला डॉक्टर शारदा डावर ने बताया कि बच्चियों को सर्दी, सिर दर्द और पेट दर्द की शिकायत थी। अभी 7 बच्चियां डॉक्टर्स की निगरानी में भर्ती हैं, बाकी की हालत में सुधार है। खाने और पानी की जांच की मांग दो दिनों के अंदर इतनी ज्यादा बच्चियों के बीमार होने पर अब सवाल उठ रहे हैं। लोग इसे फूड पॉइजनिंग या गंदे पानी की समस्या से जोड़कर देख रहे हैं। हेल्थ डिपार्टमेंट और प्रशासन इस बात की जांच कर रहा है कि आखिर बार-बार बच्चियां बीमार क्यों पड़ रही हैं। फिलहाल डॉक्टर्स का कहना है कि सभी छात्राएं अब खतरे से बाहर हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *