आलीराजपुर में नानपुर की झोलाछाप ‘खुशी क्लिनिक’ सील:तहसीलदार नें अवैध पैथोलॉजी लैब को दी वार्निंग, राशन वितरण की शिकायत पर भी हुई कार्रवाई

आलीराजपुर के नानपुर में बुधवार को तहसीलदार मामून खान ने क्षेत्र में छापामार कार्रवाई की। इस दौरान दो झोलाछाप क्लिनिक बंद कराए गए, एक पैथोलॉजी लैब को चेतावनी दी गई और चावल वितरण में अनियमितता की शिकायत पर उपभोक्ताओं को मौके पर ही राशन दिलवाया गया।
‘खुशी क्लिनिक’ को तहसीलदार ने कराया बंद तहसीलदार ने मुख्य बाजार के हुसैनी मोहल्ला स्थित ‘खुशी क्लिनिक’ को बंद करवाया। यह क्लिनिक एक बंगाली डॉक्टर की ओर से बिना वैध नियमों के चलाया जा रहा था। इसके अलावा, ‘सेवा क्लिनिक’ को भी बंद किया गया, क्योंकि आयुर्वेद की डिग्री होने के बावजूद वहां एलोपैथिक इलाज किया जा रहा था।
श्री पैथोलॉजी लैब के अभिलेखों की हुई जांच कार्रवाई के तहत, तहसीलदार ने श्री मेडिकल के रजिस्ट्रेशन की भी जांच की और दुकान से खुली दवाइयां हटवाईं। इसके बाद, श्री पैथोलॉजी लैब के अभिलेखों की जांच की गई। यह लैब किसी अन्य पैथोलॉजिस्ट डॉक्टर के लाइसेंस पर संचालित पाई गई, जिसके संचालक को सुधार करने की चेतावनी दी गई। ग्रामीणों को चावल वितरित करवाया गया छापेमारी के बाद, सहकारी समिति नानपुर के अंतर्गत सेजगांव के ग्रामीणों दितला, माधू, भारत, रुमला, जगदीश, नाथू और सोनू ने सेल्समैन की ओर से चावल वितरण न किए जाने की शिकायत की। तहसीलदार ने तत्काल स्टॉक की जांच की और शिकायतकर्ताओं सहित अन्य उपभोक्ताओं को मौके पर ही चावल वितरित करवाया। अन्य सेल्समैन को भी तत्काल इस माह का राशन वितरित करने के निर्देश दिए गए। सेल्समैन बहादुर सिंह रावत, संजय बामनिया और नाहर सिंह चौहान सहित अन्य ने इन निर्देशों का पालन करते हुए राशन वितरण सुनिश्चित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *