आवासीय इलाकों में चोरी के दो मामले, पकड़ में आए चोर

भास्कर न्यूज | राउरकेला शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाते हुए राउरकेला पुलिस को एक के बाद एक बड़ी सफलताएं हाथ लगी हैं। सेक्टर-7 और सेक्टर-19 थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी और झपटमारी में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सेक्टर-7 पुलिस ने सेक्टर क्षेत्र में आवासीय क्वार्टरों की एसबेस्टस छत तोड़कर चोरी करने वाले एक कुख्यात आदतन अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पूर्ण चंद्र पटनायक के रूप में हुई है, जो पहले भी कई आपराधिक मामलों में संलिप्त रह चुका है। इसी क्रम में एक अन्य घटना में सेक्टर-19 पुलिस ने झपटमारी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से लूटा गया बैग और नकदी भी बरामद कर ली गई है। यह घटना उस समय हुई जब पूजा नामक युवती सेक्टर-19 स्थित बैंक ऑफ इंडिया से पैसे निकालकर साइकिल से घर लौट रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने जबरन उसका बैग छीन लिया और फरार हो गए। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों झपटमारों को पकड़ लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *