दुर्गूकोंदल| प्रधानमंत्री आवास योजना पात्र परिवार को जोड़ने प्रदेश घर में आवास प्लस 2.0 मोर द्वारा साय सरकार चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में दुर्गूकोंदल ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत सिहारी में जनपद अध्यक्ष गोपी बढाई के द्वारा परिवार का सर्वे कार्य का शुभारंभ किया। सर्वे एप में छूटे परिवार का सर्वे सबमिट किया गया। ग्राम पंचायत में आवास योजनांतर्गत नाम नहीं हैं उनका सर्वे करने कहा गया है। 15 से 30 अप्रैल तक आवास प्लस अंतर्गत सर्वे का काम जारी है। इसमें छूटे हुए पात्र परिवारों के नाम नए प्रावधानों के अनुरुप दर्ज किए जा रहे हैं। इस दौरान ग्राम पंचायत सिहारी के सरपंच राम गावड़े, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी आरडी ठाकुर, प्रमोद बघेल, घनश्याम ठाकुर, रूपेश जैन आदि उपस्थित थे।


