सवाई माधोपुर में रविवार सुबह हल्की धुंध और बादल छाए रहे। यहां पिछले दो दिन से मौसम साफ था। इस पहले यहां दस दिनों तक धुंध और कोहरे का दौर जारी था। जिससे अब लोगों को राहत मिली है, लेकिन बादल छाए रहने और अच्छी धूप निकलने से लोगों को सर्दी से राहत मिली है। पिछले 24 घंटे में सवाई माधोपुर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। यहां पर पारा डबल डिजीट में पहुंच गया। सवाई माधोपुर में शनिवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को यहां अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले गुरुवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मंगलवार को यहां अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि सोमवार को यहां अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज सर्दी से मिली राहत मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में आगामी समय में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। जिससे यहां राजस्थान के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है। जिसके बाद फिर से तेज सर्दी का दौर शुरू होगा।


