जन समस्याओं के समाधान को लेकर सोमवार को रांची स्थित कांग्रेस मुख्यालय में जनता दरबार हुआ। ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान 20 लोगों ने समस्याएं रखीं। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण का निर्देश दिया। जनता दरबार के बाद मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि जनता दरबार में मुख्य शिकायत अंचल और प्रखंड कार्यालय से जुड़ी शिकायतें अधिक थीं। आसानी से और समय सीमा में होने वाली शिकायतों को अधिकारियों को अविलंब दूर करना चाहिए। अबुआ आवास के मामले में अधिकांश शिकायतकर्ता ऐसे हैं, जिन्हें पहले किसी अन्य आवास योजना से आवास आवंटित हो गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के सर्वे के अनुसार अभी झारखंड में 24 लाख आवास की आवश्यकता है। केंद्र सरकार के सर्वे के अनुसार 16 लाख आवास की आवश्यकता है। हमने मांग की है कि झारखंड को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवश्यक आवासों का आवंटन केंद्र सरकार करे। मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा अभी 6.50 लाख आवास का आवंटन किया गया है। जो बनने तथा आवंटन की प्रक्रिया में है। मंत्री से लोगों ने अबुआ आवास की मांग व भुगतान की समस्या की दी जानकारी आज जनता दरबार में रहेंगे स्वास्थ्य मंत्री कांग्रेस भवन में मंगलवार को दिन में 11 से 12 बजे तक जनता दरबार लगेगा। इसमें स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी लोगों की समस्याओं को सुनेंगे। झारखंड की योजना को मॉडल बना कर काम करे केंद्र सरकार मंत्री दीपिका पांडेय ने कहा कि केंद्र सरकार झारखंड की योजना को मॉडल बनाकर तीन कमरों का शौचालय किचन सहित आवास बनाए। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अभी झारखंड को सिर्फ 1.25 लाख आवास का आवंटन हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में मिलने वाली 1.20 लाख को 2 लाख करने की मांग की गई है। मंईयां सम्मान योजना महिला स्वावलंबन की दिशा में यह बड़ा कदम है।