प्रदेश युवा कांग्रेस के नेताओं ने ‘यंग इंडिया के बोल’ सीजन-5 कार्यक्रम को लेकर सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से मुलाकात की। प्रदेश समन्वयक डॉ. मेहुल प्रसाद के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के शिष्टमंडल ने मंत्री के साथ कार्यक्रम के उद्देश्यों और तैयारियों पर चर्चा की। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम युवाओं को जनहित के मुद्दों पर अपने विचार प्रकट करने का उत्कृष्ट मंच प्रदान करेगा। रांची महानगर कांग्रेस अध्यक्ष कुमार राजा ने कहा कि यह कार्यक्रम युवाओं को न केवल अपनी आवाज बुलंद करने का अवसर प्रदान करेगा, बल्कि कांग्रेस पार्टी के राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर प्रवक्ता बनने की आकांक्षा रखने वाले युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है।


