आस्तिक पालीवार गिरोह का शूटर धनबाद से गिरफ्तार:बरवाअड्डा में हथियार, गोली और बाइक के साथ पकड़ा गया, व्यवसायियों से रंगदारी की थी योजना

धनबाद पुलिस ने बरवाअड्डा थाना क्षेत्र से एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान देवघर निवासी साहिल के रूप में हुई है। उसके पास से एक हथियार, 7 जिंदा कारतूस, मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद की गई है। धनबाद एसएसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि खुदिया नदी पुल के पास एक संदिग्ध युवक हथियार के साथ घूम रहा है। सूचना पर एसएसपी ने विशेष टीम गठित कर एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान पुलिस ने खुदिया नदी पुल के पास से साहिल को पकड़ा। आस्तिक पालीवार गिरोह का सदस्य है साहिल सिटी एसपी के अनुसार, साहिल आस्तिक पालीवार गिरोह का सदस्य है। वह झारखंड और बंगाल में कई रंगदारी और लूट की वारदातों में शामिल रहा है। हाल ही में वह अलीपुर पश्चिम बंगाल जेल से रिहा हुआ था। पूछताछ में साहिल ने खुलासा किया कि आस्तिक पालीवार गिरोह से वह जुड़ा हुआ था और धनबाद के व्यवसायियों से रंगदारी वसूलने का काम सौंपा था। उसे गोली चलाकर व्यवसायियों को डराने-धमकाने की जिम्मेदारी दी गई थी। पुलिस की सक्रियता से वारदात को अंजाम देने से पहले ही आरोपी पकड़ा गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *