उदयपुर | पुरातात्विक व धार्मिक स्थल महेशपुर में भगवान शिव की नगरी में आयोजित होने वाले शिव शक्ति रुद्र महायज्ञ का भूमिपूजन बुधवार को संपन्न हुआ। यज्ञ स्थल पर झंडा गाड़कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। समिति ने बताया कि महायज्ञ का भव्य आयोजन 13 फरवरी से शुरू होगा। भूमिपूजन के दौरान आगामी शुक्रवार को यज्ञ और अन्य कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तय करने के लिए बैठक आयोजित करने का निर्णय भी लिया गया। आयोजन में प्रतिदिन भागवत कथा और अनवरत भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम के दिशा-निर्देशक स्वामी वेद प्रकाशाचार्य ने आसपास के क्षेत्र के भक्तजनों से यज्ञ की तैयारियों में सहयोग करने की अपील की।


