रहली | सुनार नदी पर 24 करोड़ की लागत से बना अटलसेतु स्थानीय लोगों के आकर्षण का केंद्र तो है ही राहगीर भी अटलसेतु की चमक देखकर ठहर जाते हैं व यहां पर बने सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी लेते हैं। मंगलवार को इंग्लैंड के जोएल चेवेलियर दोस्तों के साथ घूमने अटलसेतु पहुंचे व सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी ली। जोएल ने अटलसेतु की तारीफ की। जोएल ने अंग्रेजी में कहा आई लव इंडिया, आई लव अटलसेतु। जोएल दोस्तों के साथ घुमने भारत आए हैं तथा अब तक देश के कई शहरों व पर्यटक स्थलों पर घूम चुके हैं। मंगलवार को उनका वाहन अटलसेतु से होकर निकल रहा था कि उन्होंने अपने वाहन को अटलसेतु पर रोक लिया। उनकी महिला मित्रों ने अटलसेतु के फुटपाथ पर जॉगिंग की।


