इंजीनियरिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन ने बैठक में की दिक्कतों पर चर्चा

भास्कर न्यूज | जालंधर इंजीनियरिंग एसोसिएशन के मैंबरों की शुक्रवार को अध्यक्ष सुनील शर्मा की अगुवाई में मीटिंग हुई। इसमें जालंधर के इंडस्ट्रीयल पाकेट में सीवरेज, सफाई, सड़कों की बुरी हालत पर चर्चा की गई। एसोसिएशन की मीटिंग में उन सभी मुद्दों पर चर्चा की गई है जो नितिन कोहली के जरीए पंजाब सरकार में उठाने के लिए रखे जाएंगे। इस दौरान इंजीनियरिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन के प्रधान सुनील शर्मा ने कहा कि कोहली जालंधर के उद्योगों की दिक्कतों को पहले ही सरकार के सामने रखते रहे हैं। उनके जरीए जालंधर के कारोबार की आवाज मजबूत हुई है। इस मौके पर एसोसिएशन के चेयरमैन मनिंदर शर्मा, उपाध्यक्ष मंगल सिंह शेखावत, अरुण शर्मा, राहुल बत्रा, दयालाल धमीजा, गौतम शर्मा और चतन शर्मा भी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *