इंजीनियरिंग की नई तकनीक जानने के लिए किया शैक्षणिक भ्रमण

जालंधर | मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक दौरा किया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा की ओर प्रेरित करना तथा उन्हें आधुनिक इंजीनियरिंग प्रणालियों से परिचित करवाना था। विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव भाटिया ने अध्यापकों और विद्यार्थियों के लिए अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को सिविल इंजीनियरिंग में प्रयुक्त नवीनतम तकनीकों के बारे में जानकारी दी, विशेष रूप से प्लंबिंग क्षेत्र में हो रही नई प्रगति पर विशेष ध्यान दिया। इस दौरान विद्यार्थियों को प्लंबिंग कार्य में उपयोग होने वाले आधुनिक उपकरण और सामग्री भी दिखाई गई। प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने कॉलेज की ओर से तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में करवाई जा रही विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की जानकारी दी। इंजीनियर जसपाल सिंह और नेहा ने विभागीय एवं संस्थागत गतिविधियों से अवगत कराया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *