कोंडागांव पुलिस ने मोबाइल टावरों से बैटरी चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया है। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में जियो कंपनी का एक इंजीनियर मास्टरमाइंड निकला। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 13 लाख 22 हजार रुपए की चोरी की सामग्री और घटना में इस्तेमाल वाहन जब्त किया है। पुलिस के अनुसार, 1 फरवरी 2026 को रामकुमार राय ने उरन्दाबेड़ा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 28 जनवरी 2026 को ग्राम भोगापाल स्थित जियो मोबाइल टावर से 72 बैटरियां चोरी हो गई थी। इस पर थाना उरन्दाबेड़ा में अपराध क्रमांक 01/2026 के तहत धारा 3(5), 303(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। कबाड़ी के जरिए राजनांदगांव तक पहुंची चोरी की बैटरियां जांच के दौरान शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि चोरी की बैटरियों को समर मोहम्मद नामक कबाड़ी के माध्यम से राजनांदगांव निवासी आबिद मलिक को बेचा गया था। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने समर मोहम्मद को रायपुर से और आबिद मलिक को राजनांदगांव से गिरफ्तार किया। पूछताछ में खुलासा, 48 बैटरियां स्क्रैप में बेची गईं पूछताछ में आबिद मलिक ने बताया कि उसने 72 टावर बैटरियां खरीदी थीं। इनमें से 48 बैटरियां स्क्रैप कर बेच दी गईं, जबकि 24 बैटरियां सुरक्षित रखी गई थी। 13.22 लाख की संपत्ति बरामद, स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से यह सामग्री जब्त की 24 नग टावर बैटरियां (कीमत 1,72,000 रुपए) स्क्रैप बिक्री की रकम 50,000 रुपये स्कॉर्पियो वाहन (CG-05-AE-5183) अनुमानित कीमत 11 लाख रुपए इस तरह कुल 13,22,000 रुपये की चोरी की संपत्ति बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपी कौन-कौन हैं गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं- राघवेन्द्र कुमार साहू (33 वर्ष) निवासी भखारा, जिला धमतरी आबिद मलिक (23 वर्ष) निवासी राजनांदगांव, मूल निवासी उत्तर प्रदेश समर मोहम्मद मालिक (37 वर्ष) निवासी रायपुर, मूल निवासी उत्तर प्रदेश कृष्णा कुमार साहू (33 वर्ष) निवासी भखारा, जिला धमतरी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।


