इंजीनियर से इश्क का नाटक करती रही कैशियर की पत्नी:यूपी में 2 लाख की शॉपिंग की, जेल भिजवाया; एक शर्त से टूटकर जान दी

यूपी के गोंडा में 25 साल के इंजीनियर अभिषेक श्रीवास्तव के सुसाइड मामले में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। वह घर के सामने रहने वाली शादीशुदा महिला को दिल दे बैठा था, लेकिन वह उसके साथ प्यार का नाटक करती रही। हकीकत में उसकी नजर उसकी प्रॉपर्टी पर थी। पहले अकेले ही इस खेल में शामिल थी। जब उसके पति को इस बात का पचा चला तो वह भी नाटक में शामिल हो गया। दोनों उससे पैसे ऐंठने लगे। 6 महीने में 7 लाख रुपए ऐंठे। इसमें 2 लाख की शॉपिंग और 5 लाख रुपए कैश शामिल है। धीरे-धीरे अभिषेक नाटक को समझ गया और दूरी बना ली। इसके बाद प्रेमिका उस पर बातचीत का दबाव बनाने लगी। वह नहीं माना तो झूठा केस दर्ज करा दिया। आरोप लगाया कि इंजीनियर ने उसके अश्लील फोटो को खींच लिए और ब्लैकमेल कर रहा है। पुलिस ने इंजीनियर को अरेस्ट कर जेल भेज दिया। जेल से छूटा तो केस खत्म करवाने के लिए महिला और उसका पति 10 लाख रुपए मांगने लगे। शर्त रखी कि जिंदगी में जब भी उन्हें पैसे की जरूरत होगी, इंजीनियर को देने होंगे। फिर चाहे प्रॉपर्टी बेचनी पड़े या एफडी तोड़नी पड़े। इससे अभिषेक टूट गया। सारे सबूत इकट्‌ठा किए। गुरुवार शाम कमरे में वॉट्सऐप चैट और वीडियो कॉल के 35 प्रिंटआउट लगाए और फंदे से लटककर जान दे दी। सीओ सिटी ने बताया- सोनल और उसके पति अजीत पर सुसाइड के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है, दोनों को हिरासत में ले लिया गया है। घटना से जुड़ीं 2 तस्वीरें देखिए- खबर में आगे बढ़ने से पहले इस पोल पर अपनी राय दीजिए… इंजीनियर अभिषेक के जानलेवा इश्क की पूरी कहानी 5 पॉइंट में पढ़िए… 1. वर्क फ्रॉम होम के दौरान शादीशुदा महिला से इश्क 2- कैशियर पति संग मिलकर प्रॉपर्टी हड़पने का प्लान बनाया
सोनल पति के न रहने पर अक्सर अभिषेक से मिलने उसके घर जाती थी। कई बार अभिषेक उससे मिलने उसके घर चला जाता था, लेकिन अभिषेक उसके नाटक को समझ नहीं पा रहा था। अभिषेक ने जनवरी से लेकर जुलाई तक सोनल को 2 लाख की शॉपिंग करा डाली। इसके अलावा 5 लाख तक नकद भी ले चुकी थी। लेकिन, इसी दौरान दोनों के अफेयर की भनक सोनल के पति अजीत को हो गई। उसने सोनल से झगड़ा किया। मगर सोनल से उसे प्यार का नाटक करने और अभिषेक की करोड़ों की प्रॉपर्टी पर हड़पने के प्लान की बात बताई, फिर वह भी इसमें शामिल हो गया। जुलाई 2025 में अभिषेक के घर के सामने अजीत कूड़ा फेंकने लगा, जिससे दोनों में झगड़ा हो गया। 3- पति-पत्नी ने साजिश से जेल भिजवाया, फिर भी नहीं टूटा 4- जेल से लौटा तो पति-पत्नी परेशान करने लगे
15 अक्टूबर तक अभिषेक ब्लैकमेलिंग के आरोप में गोंडा के मंडलीय कारागार में बंद रहा। बहन आस्था ने बताया कि जेल से छूटने के के बाद अभिषेक पूरे षडयंत्र को बर्दाश्त नहीं कर पा रहा था। अपनी बेइज्जती के बाद घर से निकलता नहीं था। सोनल और अजीत बार-बार उस पर कमेंट कर रहे थे। जिससे वो परेशान रहने लगा। घर में वो खाना तक नहीं खाता था। कई दिन छुट्टी लेकर घर में चुपचाप बैठा रहा। इस तनाव में वो कई बार बेहोश भी हो चुका था। उसका इलाज भी चल रहा था। इंजीनियर अभिषेक श्रीवास्तव संत प्रेमानंद महाराज के प्रवचनों सुनता था। घर में उनकी बड़ी तस्वीर भी लगाई थी। वो प्रेमानंद महाराज की पूजा भी करता था। 4- 10 लाख रुपए मांगे, FD तोड़ने का दबाव बनाया 5- कैमरे में प्रिंटआउट चिपकाए और लटककर जान दी स्क्रीनशॉट में ये बातें सामने आईं ———————- ये खबर भी पढ़ें हवनकुंड में महिला को जिंदा जलाने वाले 4 को उम्रकैद, संभल में बेटी के सामने किया था गैंगरेप संभल में गैंगरेप के बाद मंदिर के हवन कुंड में महिला को जिंदा जला दिया गया था। वारदात के साढ़े 7 साल बाद आए फैसले में 4 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। साथ ही कोर्ट ने हर दोषी पर एक लाख 7 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया। पीड़ित परिवार ने सभी दोषियों को फांसी की सजा की मांग की थी। पूरी खबर पढ़ें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *