इंटरनेशनल केमल फेस्टिवल कल से:सुबह लक्ष्मीनाथ मंदिर से शुरू होगी हेरिटेज वॉक, दोपहर में धरणीधर मैदान पर मिस्टर बीकाणा

तीन दिवसीय इंटरनेशनल केमल फेस्टिवल शुक्रवार को सुबह 8 बजे हेरिटेज वॉक से होगा। जिला प्रशासन औऱ पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में 9 से 11 जनवरी तक आयोजित हो रहे अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव की शुरुआत हेरिटेज वॉक से होगी। जो लक्ष्मीनाथ जी मंदिर से शुरू होकर रामपुरिया हवेली तक जाएगी। सुबह 08 से 10 बजे तक होने वाले इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न लोक वाद्यों, लोक कलाओं और लोक गीत व संगीत की प्रस्तुति कलाकारों द्वारा दी जाएगी। इस दौरान लोक कलाकार, रौबीले और सजे-धजे ऊंट भी साथ रहेंगे। शहर की ऐतिहासिक रम्मत का प्रदर्शन, भुजिया, घेवर और जलेबी बनाने का लाइव प्रदर्शन किया जाएगा। उत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। आज होने वाले कार्यक्रम 10 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम लव-कुश वाटिका और गिद्ध संरक्षण क्षेत्र में बर्ड फेस्टिवल रायसर और सादुल क्लब ग्राउंड में पैरामोटरिंग 11 जनवरी को रायसर में कार्यक्रम

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *