इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन की प्रदेश अध्यक्ष बनीं मंजरी

विदिशा| इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन, मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद गोयल ने संगठन विस्तार और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु मंजरी जैन को महिला इकाई का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। श्रीमती जैन लंबे समय से सामाजिक व संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय रही हैं। समाज सेवा, नेतृत्व क्षमता और जनसंपर्क में दक्षता को देखते हुए संगठन ने उन पर यह जिम्मेदारी सौंपी है। नियुक्ति पर धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा कि वे महिलाओं को जोड़ने, सशक्त बनाने और समाज उत्थान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *