चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत सलगा झरी वेस्ट केबिन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। ट्रेन संख्या 22892 रांची-हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस 21 जून को अपने निर्धारित मार्ग कोटशिला-पुरुलिया-टाटानगर-खड़गपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग कोटशिला-राजाबेड़ा- जमुनियाटांड़-आद्रा-मेदिनीपुर-खड़गपुर होकर चलेगी। ट्रेन संख्या 08612 अजमेर-संतरागाछी एक्सप्रेस (वाया-रांची) 19 जून को अपने निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर 5 घंटे विलंब से अजमेर स्टेशन से प्रस्थान करेगी।


