इंटरसेप्टर वाहन से की जांच, 35 वाहनों पर 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया

राजनांदगांव| ट्रैफिक पुलिस ने नियम विपरीत चलने वाले वाहनों पर कार्रवाई कर रही है। इसके लिए इंटरसेप्टर वाहन व स्पीड रडार गन का इस्तेमाल किया जा रहा है। बुधवार को टीम ने 35 वाहनों पर कार्रवाई कर 25 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया है। ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि 5 वाहनों पर ओवरस्पीड, 15 दुपहिया वाहन चालकों पर बगैर हेमलेट, 5 कार चालकों पर बगैर सीट बेल्ट ड्राइविंग व 12 वाहनों पर अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *