अमृतसर| आर्मी पब्लिक स्कूल अमृतसर ने 5 से 8 अगस्त तक पश्चिमी कमान के तत्वावधान में इंटर-आर्मी पब्लिक स्कूल कमांड स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का सफलतापूर्वक आयोजन किया। प्रतियोगिता में एपीएस अंबाला, एपीएस पठानकोट, एपीएस धौला कुआं, एपीएस कालूचक और एपीएस तिबरी की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए उत्कृष्ट कौशल, अनुशासन और खेल भावना का प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबलों की श्रृंखला के बाद एपीएस अंबाला ने चैंपियन का खिताब जीता, जबकि एपीएस पठानकोट ने दूसरा स्थान, एपीएस धौला कुआं ने तीसरा स्थान, एपीएस कालूचक ने चौथा स्थान और एपीएस तिबरी ने 5वां स्थान प्राप्त किया। टूर्नामेंट का समापन आर्मी पब्लिक स्कूल अमृतसर के संरक्षक द्वारा पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ।


