इंटर-यूनिवर्सिटी महिला बास्केटबॉल टूर्नामेंट में सरगुजा को तृतीय स्थान:पहली बार इंटर यूनिवर्सिटी तक पहुंची टीम, सरगुजा की खिलाड़ी को प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट का पुरस्कार

संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय की महिला बास्केटबॉल टीम ने ईस्ट ज़ोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला बास्केटबॉल टूर्नामेंट, गोरखपुर (2025-26) में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया है। सरगुजा यूनिवर्सिटी की टीम प्रतियोगिता में पहली बार फाइनल तक पहुंची थी। सरगुजा यूनिवर्सिटी टीम की खिलाड़ी रिमझिम मिश्रा ने पूरे टूर्नामेंट में सर्वाधिक अंक अर्जित करते हुए “प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट” का प्रतिष्ठित पुरस्कार अपने नाम किया। सरगुजा यूनिवर्सिटी की टीम ने पहली बार टीम ने इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया था। क्वालीफाइंग मैच में सरगुजा यूनिवर्सिटी टीम ने उत्कल यूनिवर्सिटी भुवनेश्वर को 52-30 के बड़े अंतर से हराया था। सरगुजा में उत्साह
सरगुजा यूनिवर्सिटी की टीम में प्रज्ञा मिश्रा, रिविका लकड़ा, रिमझिम, साक्षी, प्रिया जायसवाल, सुष्मिता, प्रियंका पैकरा,संसिता, रागिनी, प्रीति,नेहा, आकांक्षा शामिल रहीं। सरगुजा जिला बास्केटबॉल संघ के निरंतर प्रयासों से टीम ने यह उपलब्धि हासिल की है। राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह मार्गदर्शन में गांधी स्टेडियम में स्थित बास्केटबॉल ग्राउंड में खिलाड़ी अभ्यास करते हैं। टीम की इस उपलब्धि पर सरगुजा जिला बास्केटबाल परिवार में उत्साह का माहौल है। बास्केटबाल संघ के अनिल सिंह मेजर, गौरव सिंह, केपी सिंह, ईजी सोमनाथ सिंह,सौरभ सिन्हा, निशांत सिंह गोल्डी, रजत सिंह, सुनैना जायसवाल सहित पदाधिकारियों व सदस्यों ने खिलाड़ियों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *