भास्कर न्यूज | चतरा शांति निकेतन मठ एंड मिशन कैंपस में संचालित इंटर साइंस कॉलेज में सोमवार को 11 वीं की कक्षाएं विधिवत रुप से शुरू की गई। कॉलेज के निदेशक प्रदीप कुमार, शिक्षकों व छात्र छात्राओं ने विधिवत रुप से मां सरस्वती की पूजा पाठ के बाद कक्षाएं शुरू किया। निदेशक प्रदीप कुमार ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2025-27 के लिए छात्र छात्राओं का सिलेबस सही समय पर पूर्ण हो सके इसको ध्यान में रखते हुए नियत समय पर कक्षाओं का संचालन शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा विज्ञान संकाय के लिए नामांकन भी चालू है। इच्छुक छात्र-छात्राएं अभी भी नामांकन ले सकते हैं। कॉलेज में सीमित सीटों पर ही नामांकन लिया जाता है। नामांकन की प्रक्रिया कॉलेज परिसर में प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक चल रही है। उन्होंने कहा कि कॉलेज में अनुभवी शिक्षकों के साथ साथ आधुनिक प्रयोगशाला की सुविधा उपलब्ध है। विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराना संस्थान का मुख्य उद्देश्य है।


