इंटर सेक्शन के 170 स्टाफ की लिस्ट का कॉलेजों से वेरिफिकेशन कराएगा विवि

एजुकेशन रिपोर्टर| रांची रांची यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा अंगीभूत कॉलेजों के इंटर सेक्शन के पिछले एक दशक से कार्यरत अस्थायी कर्मचारियों को एक अप्रैल से कार्य लेने पर रोक लगा दी है। इसके बाद इंटर सेक्शन के कर्मचारी सेवा समायोजन को लेकर आंदोलन और राजभवन के समक्ष धरना दे रहे हैं। बुधवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार छात्र नेता सह जेएलकेएम केंद्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो के नेतृत्व में कर्मचारी बातचीत करने पहुंचे थे। लेकिन निर्धारित समय से एक घंटा बाद तीन बजे से बातचीत शुरू हुई। छात्र नेता देवेंद्र ने कहा कि एक दशक से अधिक समय तक 170 कर्मचारी सेवा दिए हैं, अब कहां जाएंगे। वीसी ने कहा कि हाईकोर्ट-सुप्रीम कोर्ट हम नहीं गए थे। बल्कि इंटर के शिक्षक गए थे, जिसमें फैसला विवि के पक्ष में आया है। फिर भी समायोजन की संभावनाओं की तलाश करेंगे। इंटर कर्मचारियों की जो लिस्ट प्राप्त हुई है, उसका संबंधित कॉलेज में वेरिफिकेशन कराएंगे। साथ ही कॉलेजों में कर्मचारियों का रिक्त पद कितना है, इसका ब्योरा जमा करने के लिए कॉलेजों को कहा जाएगा। कुलपति डॉ. अजीत कुमार सिन्हा, एफए अजय कुमार, कुलसचिव डॉ. गुरु चरण साहू, फाइनेंस ऑफिसर डॉ. प्रीतम कुमार, प्रॉक्टर डॉ. मुकुंद मेहता, लीगल सेल इंचार्ज डॉ. बीआर झा और कर्मियों की ओर वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो, जिला अध्यक्ष आलोक उरांव, संतोष साहू, प्रवीण उपाध्याय समेत इंटर स्टाफ ने पक्ष रखा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *