अमृतसर| कला, संस्कृति और समाज भलाई के लिए समर्पित संस्था “इंडक आर्ट्स वेलफेयर काउंसिल’ की एक बैठक हुई। संस्था के संरक्षक हरदीप सिंह किंगरा (आईएफएस, सेवानिवृत्त) के नेतृत्व में यह बैठक संस्थापक निदेशक प्रो. बाई भोला यमला के मार्गदर्शन में हुई। बैठक में अमृतसर की जिला टीम की ताजपोशी समारोह पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही पंजाबी भाषा, साहित्य और कला को बढ़ावा देने की योजनाएं बनाई गई। इस दौरान मंच सचिव, मीडिया सचिव, पीआरओ और अन्य सम्मानित सदस्य बैठक में मौजूद रहे।


