132 केवी जीएसएस पावर फीडर के मेंटेनेंस के चलते सीकर में लगातार बिजली कटौती की जा रही है। गुरुवार को भी इंडस्ट्रियल एरिया, तोदी नगर फीडर से चलने वाले सभी 11 केवी फीडर से संबंधित एरिया में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली विभाग से मिली जानकारी के अनुसार- 10 अप्रैल गुरुवार को सुबह 6 बजे से 11 बजे तक इंडस्ट्रियल एरिया, तोदी नगर से चलने वाले सभी 11 केवी फीडर से संबंधित क्षेत्र इंडस्ट्रियल एरिया, जयपुर रोड, बालाजी नगर, बस डिपो, सर्किट हाउस, ट्रांसपोर्ट नगर, स्वामी की ढाणी, खिचड़ों का बास, कृषि मंडी, हाऊसिंग बोर्ड, तोदी नगर, श्याम नगर, ज़िला स्टेडियम, चंदपुरा, नाथावातपुरा एवं रामेश्वरम बायपास में बिजली की कटौती रहेगी। इसके अलावा राणी सती, बहड सर्किल, पोलो ग्राउंड, देव गैस गोदाम, रामपुरा रास्ता, दुर्गा कॉलोनी, शास्त्री नगर, हाउसिंग बोर्ड, कच्ची बस्ती, धोद पंचायत समिति, तोदी नगर, चंदपुरा रोड, पंडितजी की कोठी, सांवली रोड व वन विभाग के आस-पास की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।


