अमृतसर| सिटी सर्किल टेक्निकल सर्विस यूनियन की ओर से इंडस्ट्रियल डिवीजन की नई टीम का चुनाव सर्वसम्मति से कराया गया। सर्किल प्रधान गुरप्रीत सिंह जस्सल की अध्यक्षता में हुए चुनाव दौरान कई सदस्य पहुंचे। इसमें राजीव कुमार को प्रधान और गोपाल मोहन को उपप्रधान बनाया गया। जबकि भरत कुमार को सचिव, दिलबाग सिंह सहायक सचिव और मिंटू कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस मौके पर नई टीम के सभी सदस्यों ने मिलकर माता चिंतपूर्णी मंदिर में जाकर माथा टेका और उनका आशीर्वाद लिया। इस मौके पर नियुक्त प्रधान राजीव और मोहन ने कहा कि टीएसयू को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। इस मौके पर सर्किल उपप्रधान रणजीत सिंह, सचिव हरिंदर पाल सिंह, कैशियर दविंदर सिंह, पूर्व प्रधान मदन लाल शर्मा, रजिंदर सिंह, बलविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।


