इंडस्ट्रियल फेयर शुरू, शाम को डिप्टी सीएम ने की विजिट:4 डोम में 200 से अधिक लघु उद्योगों, इंडस्ट्री आदि की स्टॉल्स लगीं, चार दिन तक चलेगा फेयर

लघु उद्योग भारती उदयपुर इकाई का चार दिवसीय 11वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर डीपीएस स्कूल ग्राउंड पर शुक्रवार को शुरू हुआ। 4 अलग-अलग डोम में 200 से अधिक लघु उद्योगों और इंडस्ट्री सहित ड्रेसेज, डेकोरेटिव आइटम आदि की स्टॉल्स लगी है। राज्य की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी शाम को मेला स्थल पहुंचीं। उन्होंने उद्यमियों की स्टॉल्स पर जाकर उनसे चर्चा की। अहिल्या बाई डोम में महिला उद्यमियों की स्टॉल्स की सराहना करते हुए कहा कि अब महिलाएं भी हर क्षेत्र में अपनी पहचान स्थापित कर रही हैं। उन्होंने चारों डोम की एक-एक स्टॉल का अवलोकन किया। इससे पहले फेयर का उदघाटन सांसद एमएल रावत, शहर विधायक ताराचंद जैन, लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष शांतिलाल बालड़ ने किया। सांसद ने कहा कि फेयर में लघु उद्योगों के प्रति महिलाओं की भागीदारी की सराहना की। लघु उद्योग भारती उदयपुर अध्यक्ष मनोज जोशी ने बताया कि यह फेयर न केवल उद्योगों के विकास को प्रोत्साहित करेगा, बल्कि स्थानीय कारीगरों, विशेषकर निरूशक्त शिल्पकारों और महिलाओं के लिए भी नया अवसर लेकर आएगा। टेडी-मेडी डिजाइन की बिल्डिंग बनाने वाली रोबोट मशीन
“ऐसा” नाम की कम्पनी के कॉ फाउंडर सुनील ने बताया कि हमने फेयर में आॅटोमेटेड थ्री डी प्रिटिंग रोबोट मशीन की एग्जीबिशन लगाई है। यह टेडी-मेडी डिजाइन वाली बिल्डिंग बनाने में काम आती है। जिससे मकान सुंदर और आकर्षक लगता है। समान्य कारीगर के लिए ऐसी डिजाइन बनाना मुश्किल है जो काम ये रोबोट मशीन करती है। इस मशीन को हमने पुणे से मंगवाया है। साइट पर काम करने के लिए इसका पूरा मल्टीपल साइज सेट करीब 10 करोड़ का है। यहां उपलब्ध मशीन सबसे छोटी डेढ़ करोड़ रुपए कीमत की है इससे बड़ी ढाई करोड़ की है। फेयर में आॅटोमोबाइल, एजुकेशन, आयुर्वेद, पाइप, बैंक, लघु उद्योगों सहित कुछ सरकारी विभागों की स्टॉल्स भी लगी हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *