इंडस्ट्री के लिए रिसर्च करने वालों को मिलेगी फैलोशिप, आवेदन की 31 मार्च अंतिम तारीख

राज्य के युवा अब उद्योगों के लिए नई रिसर्च कर सकेंगे। उन्हें सरकार फैलोशिप देगी। पंजाब स्टेट काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी ने राज्य के तकनीकी और विज्ञान के छात्रों के लिए कैपस्टोन प्रोजेक्ट-2 की घोषणा की है। ये युवाओं के लिए दूसरा मौका है। फैलोशिप प्रोग्राम में इंजीनियरिंग, फार्मेसी और विज्ञान के अंतिम वर्ष के छात्र भाग ले सकते हैं। इस बार एग्रो-टेक, वेस्ट मैनेजमेंट, और रिन्यूएबल एनर्जी जैसे विषयों पर फोकस है। चयनित प्रोजेक्ट्स को न केवल वित्तीय सहायता मिलेगी, बल्कि इंडस्ट्री के विशेषज्ञों से मेंटरशिप भी प्राप्त होगी। इंजीनियरिंग, फार्मेसी, साइंस के स्टूडेंट्स के लिए मौका… रजिस्ट्रेशन साइंस एंड टेक्नोलाजी कौंसिल की साइट पर जाकर ऑनलाइन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च है। विशेषज्ञों का एक पैनल इनोवेशन और व्यावहारिकता के आधार पर प्रोजेक्ट्स को शॉर्टलिस्ट करेगा। सरकार का मकसद युवाओं को इंडस्ट्री के सेक्टर में नए इनोवेशन, रिसर्च डेवेल्पमेंट और तकनीकी ज्ञान को प्रोमोट करना है। छात्र प्रोजेक्ट्स को केवल डिग्री पूरी करने का जरिया मानते हैं, पर सरकार की पहल से इन प्रोजेक्ट्स को लैब से मार्केट तक पहुंचाने की योजना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *