इंडस्ट्री संचालकों को प्रोडक्शन लाइन पर सुरक्षा प्रबंधन के सूत्र बताए

कारखानों में प्रोडक्शन लाइन पर काम करते हुए हादसों का अंदेशा भी होता है। ऐसे में कामकाज के सही तौर तरीकों को अपनाने से सभी मुलाजिमों की सुरक्षा बनी रहती है। राजा गार्डन में एमएसएमई एसोसिएशन ने कामकाज के दौरान सुरक्षा का ट्रेनिंग सेशन सोमवार को आयोजित किया है। नई दिल्ली से फाउंडेशन ऑफ एमएसएमई क्लस्टर के माहिर ट्रेनिंग देने पहुंचे। इनमें ऋषि राम, नरिंदर कुमार और शिल्पी शामिल थे। इस सेशन में एमएसएमई एसोसिएशन के प्रधान गुरचरण सिंह ने कहा कि सबसे खास बात रही कि हादसे से बचाव के साथ-साथ प्राथमिक चिकित्सा सहायता की जानकारी भी दी गई है। इस दौरान इंजीनियरिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन के प्रधान सुनील शर्मा ने भी विचार रखे। एमएसएमई एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक मलहत्रा, राजीव जैरथ, नवदीप बावा, गगन मलहोत्रा, सूरज सिंह सहित तमाम इंडस्ट्री संचालक शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *