इं​डिगो की उड़ानें रद्द तो परेशान न हों, स्पेशल ट्रेनों में सीटें उपलब्ध

सिटी रिपोर्टर | भिलाई इंडिगो की उड़ाने लगातार रद्द हैं। इससे यात्री परेशान हैं। इसे देखते हुए रेलवे स्पेशल ट्रेन चला रहा है। इन ट्रेनों में चाहे स्लीपर हो या फिर थर्ड एसी, सेकंड एसी, इकोनॉमी सभी वर्ग की सीटें उपलब्ध हैं। यात्री इसका लाभ उठाकर अपने गंतव्य की ओर जा सकते हैं। सीनियर डीसीएम अवधेश कुमार त्रिवेदी ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन से स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। सभी स्टेशनों के काउंटरों और सभी टिकट वेंडरों को इसकी जानकारी दी गई है। इस कड़ी में एक-एक फेरे के लिए हावड़ा-सीएसएमटी-हावडा के बीच ट्रेन चलाई जा रही है। यह ट्रेन 11 को हावड़ा से और 13 को सीएसएमटी से चलेगी। हावड़ा से यह ट्रेन दोपहर 1.55 को छूटेगी, जो रात 1.15 को बिलासपुर, रात 3.15 को रायपुर और सुबह 4.15 को दुर्ग पहुंचेगी। विभिन्न स्टेशन होते हुए रात 11.45 को सीएसएमटी पहुंचेगी। इसी तरह सीएसएमटी से हावड़ा जाने ट्रेन सुबह 11.05 बजे छूटेगी। विभिन्न स्टेशन होते हुए सुबह 5.05 बजे दुर्ग पहुंचेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *