इंडिया इंटरनेशनल स्कूल में आशीर्वाद समारोह:गीत-संगीत के साथ 12वीं के स्टूडेंट्स को जूनियर्स ने दी यादगार विदाई

मानसरोवर स्थित इंडिया इंटरनेशनल स्कूल में 12वीं क्लास के स्टूडेंट्स के लिए एक भावुक आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया। स्कूल के ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में रंग-बिरंगे परिधानों में सजे बारहवीं क्लास के स्टूडेंट्स अपने भविष्य की उम्मीदों और स्कूल से विदाई के मिश्रित भावों के साथ नजर आए। कार्यक्रम की शुरुआत क्लास 11 के स्टूडेंट्स द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुई। जूनियर स्टूडेंट्स ने अपने सीनियर्स की यादों और उपलब्धियों को गीतों और नाटकों के माध्यम से प्रस्तुत किया। इस दौरान बारहवीं क्लास के स्टूडेंट्स ने भी अपने स्कूली जीवन के अनुभवों को साझा करते हुए शिक्षकों और साथियों का आभार व्यक्त किया। स्कूल की प्रिंसिपल निधि मिश्रा ने स्टूडेंट्स को आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने अपने संबोधन में स्टूडेंट्स को कड़ी मेहनत और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। समारोह का समापन स्टूडेंट्स द्वारा अपने स्कूल के साथ जीवनभर जुड़े रहने के संकल्प के साथ हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *