भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन का जश्न भारत के साथ छत्तीसगढ़ में भी मनाया गया। प्रदेशभर में होली और दिवाली एक साथ मनाई गई। लोग आतिशबाजी और रंग एक साथ उड़ाते दिखे। रायपुर के जयस्तंभ चौक में क्रिकेट फैंस जुटे और इंडिया इंडिया के नारे लगाते रहे। लिटिल फैंस से लेकर बुजुर्ग तक जश्न मनाते दिखे। फाइनल मैच को लेकर खुमारी इस तरह थी कि सुबह से रायपुर के क्लब, रेस्टोरेंट, मॉल्स में बड़ी संख्या में लोग मैच देखने जुटे थे। यहां तक की मल्टीप्लैक्स थिएटर में भी टिकट लेकर मैच दिखाया गया। पहले ये तीन तस्वीर देखिए डीजे की धुन पर थिरके फैंस बिलासपुर में भी रविवार की रात जश्न का माहौल दिखा। यहां क्रिकेट प्रेमियों के साथ ही युवक-युवतियों ने होली-दिवाली की खुशी एक साथ जाहिर किया। शहर में जगह-जगह जमकर आतिशबाजी कर रंग-गुलाल उड़ाते लोग डीजे की धुन पर थिरकते नजर आए। रविवार को फाइनल मुकाबला देखने के लिए दोपहर से ही उत्साह का माहौल रहा। जगह-जगह चौक चौराहों पर एलईडी स्क्रीन लगाकर मैच का मजा लेते रहे। इस दौरान भारत के गेंदबाजों के विकेट लेने पर खुशी से झूमते रहे। इससे पहले भारत की जीत की कामना करते हुए जगह-जगह पूजा-आराधना का दौर भी चला। जमकर आतिशबाजी की गई और लोग डीजे और ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकते नजर आए। वहीं, युवक-युवतियों के साथ ही महिलाओं ने जमकर रंग और गुलाल उड़ाए। इस दौरान एक-दूसरे को लोगों ने जीत की बधाई दी। सड़कों पर निकले फैंस, लहराया तिरंगा रायगढ़ में भी भारत की जीत के बाद रात में क्रिकेट फैंस घरों के बाहर और चौक चौराहों पर जमकर आतिशबाजी की। तिरंगा लेकर लोग सड़कों पर निकले। ढोल नगाड़ों की थाप और डीजे की धुन थिरकते रहे। फैंस ने मिठाई बांटकर भी खुशियां मनाई मिठाइयां खिलाकर जीत का जश्न मनाया गरियाबंद के तिरंगा चौक पर क्रिकेट फैंस का जोश देखते ही बना। सैकड़ों की संख्या में युवा, बुजुर्ग और बच्चों ने तिरंगा चौक पर इकट्ठा होकर भारत माता के जयकारे लगाए। जमकर आतिशबाजी हुई और एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर जीत का जश्न मनाया गया। फैंस ने हाथों में तिरंगा लहराते हुए टीम इंडिया के खिलाड़ियों की तारीफ की और पूरे चौक को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।


