इंडिया टुडे– सी वोटर के मूड ऑफ नेशन सर्वे में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कामकाज पर जनता ने भरोसा दिखाया है। अगस्त 2025 के सर्वेक्षण में 41.9 प्रतिशत लोगों ने उनके कार्य को संतोषजनक बताया है, जो फरवरी 2025 के 39% से बढ़कर 41.9% दर्ज हुआ है। यानी महज छह महीनों में मुख्यमंत्री के प्रति जनता की संतुष्टि में 2.9 प्रतिशत अंकों की वृद्धि दर्ज की गई है। यह उपलब्धि बड़े राज्यों की श्रेणी में उन्हें दूसरे स्थान पर स्थापित करती है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह उपलब्धि जनता के विश्वास और सहयोग का परिणाम है। सरकार किसानों, मजदूरों, महिलाओं और युवाओं आकांक्षाओं और सपनों को पूरा करने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम करती रहेगी। सर्वेक्षण के अनुसार सुशासन तिहार और विकास योजनाओं ने मुख्यमंत्री साय को सर्वे में ऊंचा स्थान दिलाया है। सर्वेक्षण के परिणामों से यह भी पता चलता है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाएं और कार्यक्रम जनता तक सही तरीके से पहुंच रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ विकास और सुशासन के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।


