इंडिया प्राइड अवॉर्ड से जिपं अध्यक्ष व सीईओ को नवाजा

भास्कर संवाददाता । मुरैना केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा देश के सबसे प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक भास्कर ग्रुप द्वारा नई दिल्ली के एरो सिटी स्थित होटल पुलमन नोवोटेल में आयोजित भव्य समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष आरती आकाश गुर्जर व सीईओ कमलेश भार्गव को इंडिया प्राइड अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से दैनिक भास्कर ग्रुप के एमडी पवन अग्रवाल, नेशनल पॉलिटिकल एडिटर धर्मेंद्र भदौरिया एवं ,मप्र, छग एवं राजस्थान हैड सुमित मोदी समेत तमाम दिग्गज मौजूद रहे। अध्यक्ष गुर्जर व सीईओ भार्गव को उनके द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए अवार्ड प्रदान किया गया। मुरैना जिला पंचायत द्वारा किए जा रहे जन हितैषी कार्यों को भी इस अवार्ड के जरिए सराहना मिली है। जिपं अध्यक्ष आरती आकाश गुर्जर व सीईओ कमलेश भार्गव को यह अवॉर्ड मिलने पर मुरैना जिले में हर्ष है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *