इंदिरा कॉलोनी में आज 3 घंटे नहीं रहेगी लाइट:मेंटेनेंस के चलते सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक होगी कटौती

बुरहानपुर में इंदिरा कॉलोनी और इससे सटे इलाकों में आज सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा लाइनों के आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते यह कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के सहायक यंत्री (एचटी मेंटेनेंस) रोहित भारती ने बताया कि इंदिरा कॉलोनी से संबंधित सभी क्षेत्रों में इस दौरान बिजली बंद रहेगी। यह कार्य आवश्यक रखरखाव के लिए किया जा रहा है, ताकि भविष्य में निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। भारती ने यह भी बताया कि कार्य की आवश्यकता के अनुसार बिजली कटौती का समय कम या ज्यादा किया जा सकता है। कंपनी पिछले कुछ दिनों से शहर में बिजली लाइनों का लगातार मेंटेनेंस करा रही है। इसके अतिरिक्त, मंडी क्षेत्र में एक नई ग्रिड का निर्माण भी हो रहा है, जिससे आने वाले समय में बार-बार लाइन बंद होने की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *