इंदिरा गांधी पर टिप्पणी, जयपुर में कांग्रेसी पुलिस से भिड़े:वाटर कैनन के दौरान सड़क पर गिरे; कई कार्यकर्ता पुलिस हिरासत में

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर की गई विवादित टिप्पणी और 6 विधायकों के निलंबन के विरोध में आज जयपुर में तनावपूर्ण स्थिति रही। विधानसभा घेराव करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। 22 गोदाम सर्किल पर पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर मार्च को रोक दिया। बैरिकेडिंग के बीच बने मंच से कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। भीड़ को उग्र होता देख पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बैरिकेडिंग से खदेड़ा और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। फिलहाल प्रदर्शन खत्म हो गया है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। कांग्रेस के विधानसभा घेराव से जुड़ी 5 PHOTOS… मंत्री के बयान पर विवाद, 3 पॉइंट में समझिए…
1. कांग्रेस ने वैल में आकर हंगामा किया
विधानसभा में 21 फरवरी को प्रश्नकाल के दौरान सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत की इंदिरा गांधी पर की गई टिप्पणी पर कांग्रेस ने वैल में आकर हंगामा किया था। अविनाश गहलोत ने सवाल के जवाब में कहा था कि 2023-24 में आपकी दादी इंदिरा गांधी के नाम पर योजना का नाम रखा था। 2. दिनभर में कार्यवाही 4 बार स्थगित करनी पड़ी
संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल ने कहा था कि दादी सम्मानित शब्द है। पटेल बोल रहे थे इसी दौरान हंगामा बढ़ गया था। कांग्रेस विधायक स्पीकर की टेबल तक पहुंचने लगे थे। इसी दौरान स्पीकर ने सदन की कार्यवाही को आधे घंटे के लिए स्थगित कर दिया था। इस मुद्दे पर बने गतिरोध के कारण सदन की कार्यवाही 4 बार स्थगित हुई थी। 3. 6 कांग्रेस विधायकों को सस्पेंड किया
मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कांग्रेस विधायकों के सस्पेंशन का प्रस्ताव रखा था। स्पीकर वासुदेव देवनानी ने गोविंद सिंह डोटासरा, उप नेता प्रतिपक्ष रामकेश मीणा, अमीन कागजी, जाकिर हुसैन गैसावत, हाकम अली खान और संजय कुमार को बजट सत्र की बची हुई अवधि के लिए निलंबित कर दिया था। विपक्षी विधायकों का सदन में चौथे दिन भी धरना जारी विधानसभा में कांग्रेस विधायकों का धरना चौथे दिन सोमवार को भी जारी है। कांग्रेस विधायकों ने लगातार तीन रात सदन में ही गुजारी। सरकार की तरफ से सुलह के प्रयास अब तक विफल रहे हैं। (पूरी खबर पढ़ें) कांग्रेस के प्रदर्शन से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *