इंदौर अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव-2025 का चौथा दिन:रंग-बिरंगी वेशभूषा में गरबा शुरू; उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रतिभागियों को मिलेगा पुरस्कार

दैनिक भास्कर अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव के चौथे दिन शनिवार की रात पांडाल में भीड़ बढ़ती जा रही है। मां की आरती से पहले ही हजारों प्रतिभागी और दर्शक पांडाल में पहुंच गए थे। आरती के बाद सभी ने मां अंबे की भक्ति में गरबा शुरू किया। गरबा महोत्सव में पार्टिसिपेंट्स अलग-अलग थीम पर ड्रेसेस पहन कर आ रहे हैं। कुछ धुन पर स्टेप्स में गरबा कर रहे हैं तो कुछ फ्री स्टाइल गरबा कर मां की आराधना कर रहे हैं। मुख्य पांडाल के साथ जनरल सर्कल में भी बच्चे और बड़े गरबा में शामिल होकर उत्सव का आनंद ले रहे हैं। महोत्सव रात 12 बजे तक चलेगा और इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। सुरक्षा के इंतजाम
भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पूरे ग्राउंड पर 50 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जा रही है। एंट्री और एग्जिट पर वीडियोग्राफी होगी और हर जगह सिक्योरिटी गार्ड तैनात हैं। किसी भी तरह का अनाधिकृत प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *