इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर लोडिंग वाहन में लगी आग:कार की टक्कर के बाद सीएनजी का हुआ था रिसाव, लोडिंग का ड्राइवर फरार

धार में गुरुवार रात कार और लोडिंग वाहन में टक्कर हो गई। इसके बाद लोडिंग की सीएनजी रिसाव के कारण उसमें आग लग गई। वहीं, लोडिंग वाहन के ड्राइवर ने कार चालक के साथ मारपीट कर दी और मौके से फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। हादसा इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन मार्ग पर सुनारखेड़ी फाटे के पास हुआ। यहां छोटा हाथी वाहन (लोडिंग) और एक कार की आपस में टक्कर हो गई। टक्कर के बाद लोडिंग के चालक ने कार चालक जयंत बुंदेला के साथ मारपीट कर दी। वहीं, थोड़ी देर बाद लोडिंग वाहन में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही नौगांव पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि छोटा हाथी में लगी सीएनजी से गैस का रिसाव हो रहा था, जो संभवतः टक्कर के कारण हुआ था। पुलिस ने तत्काल मैकेनिक को बुलाकर गैस रिसाव को रोका और दमकल विभाग की मदद से आग पर काबू पा लिया। थाना प्रभारी सुनील शर्मा के अनुसार, दुर्घटना में छोटा हाथी का चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चला रहा था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *