इंदौर-उज्जैन, देवास के शोरूम से बाइक चुराने वाला गिरोह अरेस्ट:माखननगर, रेहटी में बेचते थे चुराई बाइक; ट्रैक्टर चुराकर भागे थे आरोपी

नर्मदापुरम के माखननगर पुलिस ने शोरूम का ताला तोड़कर बाइक और ट्रैक्टर चुराने वाले गिरोह को गिरफ्तार किया। गिरोह के चार सदस्यों से पुलिस ने 20 लाख रुपए कीमत की 10 बाइक और एक ट्रैक्टर जब्त किया। आरोपी इंदौर, देवास और उज्जैन के शोरूम से इन बाइक को चुराकर रेहटी और माखननगर में बेचते थे। गिरोह ने माखननगर में भी संगम एग्रो एक्यूपमेंट शोरूम से जॉन डियर कंपनी का ट्रैक्टर और रोटावेटर चुराया था। इसी वारदात में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनसे पूछताछ में अलग-अलग शहरों के शोरूम से चोरी हुए बाइक और ट्रैक्टर की भी जानकारी मिली। एसपी साई कृष्णा थोटा ने पुलिस कंट्रोल रूम में शुक्रवार को पूरे मामले का खुलासा किया। बाइक और ट्रैक्टर चुराने वाले गिरोह के चार सदस्यों से 20 लाख का सामान जब्त किया गया है। उन्होंने कहा सीसीटीवी कैमरे एवं मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी साधनों की मदद से पुलिस ने चोरी हुआ ट्रैक्टर एवं रोटावेटर बुधनी मधुबन अस्पताल के पास लावारिस पड़े मिले। जिनकी चोरी आरोपी रोहित यदुवंशी निवासी गोदरी टिमरनी जिला हरदा द्वारा अपने साथी के साथ मिलकर की गई थी। संलिप्त अन्य साथी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल यामाहा R15 सफेद रंग की, लोहे की संबल, कटर, आरी एवं अन्य औजार जब्त किए गए। इंदौर, उज्जैन, देवास से चुराए वाहन
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ पर उन्होंने बताया कि रोहित यदुवंशी व इसके साथी बंटी पुष्कर द्वारा उज्जैन, इंदौर, देवास जिलों से शोरूम तथा अन्य स्थानों से चार पल्सर मोटरसाइकिल, एक हीरो होंडा 2 एचएफ डीलक्स, एक टीवीएस स्टार स्पोर्ट बाइक चोरी कर श्रेयांश जैन व सुरेंद्र को दिया। इन दोनों के माध्यम से रेहटी एवं माखन नगर के क्षेत्र में कम दामों में बाइक को बेच दिया गया। माखन नगर पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल को जब्त किया गया। मास्टर माइंड है आरोपी रोहित
गिरोह के चार सदस्य रोहित यदुवंशी निवासी गोदडी टिमरनी हरदा, भगवत सिंह मालवीय (40), पिपलिया शाहगंज सीहोर, श्रेयांश उर्फ चुन्नू जैन (22) निवासी वर्धमान, सुरेन्द्र कीर (23) निवासी मकोडिया रेहटी को गिरफ्तार किया है। लोकेंद्र उर्फ बंटी सिंह पुष्कर (35) निवासी ग्राम धारकपूरा गोहद भिंड, हाल मुकाम इंद्रा कालोनी उज्जैन फरार है। गिरोह का मास्टरमाइंड रोहित यदुवंशी है। टीम को 10 हजार का इनाम देने की घोषणा
एसपी साई कृष्णा एस थोटे द्वारा मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है। गिरोह को पकड़ने में माखन नगर थाना प्रभारी अनूप कुमार उईके, उप निरीक्षक राजेंद्र राजपूत, सहायक उप निरीक्षक वीरेंद्र शुक्ला, सहायक उपनिरीक्षक गोपाल पाल, सहायक उप निरीक्षक प्रकाश राजपूत, प्रधान आरक्षक अजय रघुवंशी, प्रधान रक्षक तरुण चंदेल और आरक्षक आयुष, आरक्षक नरेश मलिक, आरक्षक ऍम आर सलोनी, महिला महिला आरक्षक सोनिया, महिला आरक्षक स्वामी, चालक राहुल, आरक्षक नरेंद्र साइबर सेल नर्मदापुरम और आरक्षक संदीप, आरक्षक दीपेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *