इंदौर-उज्जैन रोड पर बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत

उज्जैन | इंदौर-उज्जैन रोड पर बाइक की टक्कर लगने से एक वृद्ध की मौत हो गई। नानाखेड़ा थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। नानाखेड़ा थाना पुलिस ने बताया नवाखेड़ा निवासी 65 वर्षीय सिद्धूनाथ पिता केशवनाथ इंदौर-उज्जैन रोड स्थित एक ढाबे के पास खड़े थे। सोमवार शाम सड़क पार करते समय उन्हें एक बाइक चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने की वजह से सिद्धूनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक चालक मौके से भाग गया। लोगों की मदद से सिद्धूनाथ को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान सिद्धूनाथ की मौत हो गई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अज्ञात बाइक चालक की तलाश शुरू की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *