इंदौर एयरपोर्ट की पार्किंग में वसूली, पीएम से शिकायत:7 मिनट के ‘फ्री पिक एंड ड्रॉप’ का टाइम पूरा होने पर ले रहे पार्किंग शुल्क

इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पार्किंग में वसूली को लेकर पीएम तक शिकायत की गई है। बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट के पार्किंग कर्मचारी जानबूझकर पार्किंग में वाहनों की कतारें लगाते हैं, इस बीच एयरपोर्ट पर फ्री पिक एंड ड्रॉप का 7 मिनट का टाइम पूरा होने पर हर वाहन से जबरदस्ती पार्किंग शुल्क वसूला जा रहा है। एयरपोर्ट प्रबंधन को लंबे समय से इसे लेकर शिकायतें मिल रही हैं, लेकिन प्रबंधन ध्यान नहीं दे रहा है। इंदौर एयरपोर्ट से यात्रा कर रहे यात्री तरुण महाजन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए एक वीडियो शेयर करते हुए कहा है कि जब जाम एयरपोर्ट की अव्यवस्थित ट्रैफिक मैनेजमेंट की वजह से लगता है, तो उसकी जिम्मेदारी यात्रियों पर नहीं डाली जा सकती।
इस वीडियो में महाजन पार्किंग कर्मचारी से पूछते है कि आखिर जाम की वजह से उनके फ्री पिक एंड ड्राप का समय खत्म हुआ तो वे पैसे क्यो दें। या फिर इस फ्री पिक एंड ड्राप की सुविधा को बंद कर देना चाहिए। इस पर पार्किंग कर्मचारी कहता है। आप गाड़ी आगे ले लीजिए। शिकायत के जवाब में एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से कहा गया कि असुविधा के लिए खेद है।
पीक समय में भीड़ के कारण कभी-कभी पिकअप एंड ड्रॉप जोन से बाहर निकलने में देरी हो सकती है। कृपया वाहन नंबर, तारीख और समय हमें डायरेक्ट मैसेज में भेजें। हमारी टीम सीसीटीवी रिकॉर्ड देखकर उचित समाधान सुनिश्चित करेगी। अलग से एग्जिट लेन की जरूरत
यात्रियों का कहना है कि यह समस्या रोज की है और सिस्टम में सुधार किए बिना केवल विवरण मांगना पर्याप्त नहीं है। यात्रियों की मांग की है कि या तो जाम की स्थिति को नियंत्रित किया जाए या पिकअप एंड ड्रॉप की 7 मिनट की विंडो को बढ़ाया जाए या पिक एंड ड्रॉप के लिए अलग से एक एक्जिट लेन बनाई जाए, ताकि यात्रियों से मनमाने तरीके से शुल्क ना लिया जा सके। ये खबर भी पढ़ें…
इंदौर एयरपोर्ट की रैंकिंग गिरी:देश में चौथे स्थान पर आया देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट साल 2025 की तीसरी तिमाही (जुलाई से सितंबर) में देश के शीर्ष एयरपोर्ट की रैंकिंग में एक स्थान गिरते हुए चौथे पायदान पर पहुंच गया है। दूसरी तिमाही में यह देश में तीसरे पायदान पर था। जबकि साल की पहली तिमाही में चौथे नंबर पर था। इंदौर एयरपोर्ट को अपनी ए​शिया पैसेफिक की रैंकिंग में भी पांच पायदान का नुकसान हुआ है। पूरी खबर पढ़ें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *