इंदौर एयरपोर्ट पर पांचवें दिन भी कोहरे का असर:10 से अधिक उड़ानें देरी से आईं और गईं, चेन्नई की उड़ान निरस्त; यात्री परेशान

इंदौर में लगातार पांचवें दिन बुधवार को खराब मौसम और घने कोहरे ने देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उड़ान संचालन को प्रभावित किया है। तड़के से ही एयरपोर्ट क्षेत्र में घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता घटकर करीब 200 मीटर रह गई। कम दृश्यता के चलते 10 से अधिक उड़ानों को देरी से संचालित करना पड़ा, जबकि इंडिगो एयरलाइंस ने अपनी चेन्नई जाने वाली उड़ान को निरस्त कर दिया। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार सुबह के स्लॉट में उड़ानों की समयबद्धता पूरी तरह प्रभावित रही। विशेष रूप से सुबह 6:30 से 9:30 बजे के बीच टेकऑफ और लैंडिंग सबसे ज्यादा प्रभावित हुई। घने कोहरे के कारण पायलटों को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी पड़ी, जिससे उड़ानों में लगातार देरी होती रही। यात्रियों को करना पड़ा परेशानी का सामना लगातार पांचवें दिन उड़ानों के प्रभावित होने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह की उड़ानों से यात्रा करने वाले यात्रियों को एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार करना पड़ा, वहीं कई यात्रियों की आगे की कनेक्टिंग फ्लाइट भी छूट गईं। इधर, इंडिगो द्वारा चेन्नई की उड़ान निरस्त किए जाने से यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ गईं। हालांकि एयरपोर्ट प्रबंधन का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। मौसम में सुधार के बाद ही उड़ानों का संचालन शुरू किया गया और स्थिति सामान्य करने के प्रयास किए गए। इन शहरों की उड़ानें रही लेट जबलपुर, दिल्ली, अहमदाबाद, मुंबई, जयपुर, बैंगलुरु की उड़ानें लगातार देरी से संचालित हुईं। इंदौर लेट आने वाली फ्लाइट 6E284 पुणे इंदौर 6E7173 अहमदाबाद इंदौर 6E5161 मुंबई इंदौर 6E7744 जयपुर इंदौर 6E6331 भुवनेश्वर इंदौर इंदौर से लेट जाने वाली फ्लाइट 6E2053 इंदौर मुंबई 6E7316 इंदौर जबलपुर 6E701 इंदौर बेंगलुरु 6E6551 इंदौर मुंबई 6E2053 इंदौर जम्मू

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *