इंदौर के लसूडिया इलाके में एमआर 11 के पास मंगलवार दोपहर एक बजे चाकलेट फैक्ट्री में भीषण आगजनी की घटना हो गई। सूचना के बाद यहां पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की गाड़ियां पहुंची। आग पर दो घंटे बाद काबू पा लिया गया। जिस बिल्डिंग में आग लगी थी वह पूरी तरह से गिर गई है। जिस बिल्डिंग में फैक्ट्री संचालित थी उसे दिवालीय घोषित किया जा चुका था।
लसूडिया टीआई तारेश सोनी के मुताबिक लसूडिया मोरी के पास केमको चाकलेट फैक्ट्री में कर्मचारियों ने करीब 1 बजे आग लगने की सूचना दी थी।
इसके बाद दमकल को भी सूचित किया था। आग के चलते किसी तरह की जनहानि तो नहीं हुई है। आग फैक्ट्री के पीछे के हिस्से में लगी थी। आग के कारण फैक्ट्री में काम कर रहे 3 कर्मचारी घायल हुए हैं। आग के बाद हुए विस्फोट से बिल्डिंग गिरी है। बिल्डिंग मालिक के अनुसार 35 करोड़ का नुकसान होना बताया जा रहा है, लेकिन इस कंपनी की बिल्डिंग का मामला कोर्ट में विचाराधीन था। चाकलेट फैक्ट्री कुछ दिनों से बंद थी और इसमें अभी कोई काम नहीं होता था। देखिए आग की तस्वीरें…


