इंदौर के सराफा बाजार से हटाए गए दुकानदारों ने शुक्रवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव से मुलाकात की। महापौर ने कहा कि सराफा में मोमोस की दुकानें नहीं लगने दी जाएगी। जिन लोगों की चाइनीज, मोमोस की दुकान लग भी गई है। वह भी बंद कराकर उन्हें दूसरी वस्तुओं की दुकान खोलने के लिए कहा जाएगा। महापौर ने कहा कि सराफा में सुरक्षा जरूरी है, जिसकी मांग सोना-चांदी व्यापारियों ने एसोसिएशन के माध्यम से की थी। हम उसी कार्य पर लगे हैं। इंदौर की पहचान सराफा चौपाटी का वैभव बना रहे इस पर हम काम कर रहे हैं। हम इन्हें दूसरी जगह देंगे ताकि उनका भी नुकसान न हो। महापौर ने बार-बार आग्रह के बाद भी दो टूक यही जवाब दिया कि अब आपको सराफा में दुकान नहीं लगाने दी जाएगी। कई कारोबारियों ने एक व्यापारी के चार से पांच दुकान होने और निगम की सूची फाइनल होने में गलत सूची होने की बात भी कही गई। इस पर महापौर ने यह भी कहा था कि हम सूची की जांच करवा लेंगे और किसी की चार से पांच दुकान है तो उसकी भी जांच होगी। इंदौर के सराफा चौपाटी पर निगम की कार्रवाई
गुरुवार रात नगर निगम की टीम फिर कार्रवाई करने पहुंची थी। इस दौरान जिनकी दुकानें नहीं लगने दी जा रही थीं, वे विरोध करने लगे। चौपाटी में जाने का रास्ता रोककर जमीन पर बैठ गए। साथ ही नारेबाजी करने लगे। हंगामा देखते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गई। उन्होंने लोगों को समझाइश दी। इससे पहले बुधवार को निगम की कार्रवाई के दौरान जमकर हंगामा हुआ था। गुरुवार को नगर निगम की टीम यहां फिर कार्रवाई करने पहुंची थी। गुरुवार रात हुए हंगामें की तस्वीरें…


