खजराना गणेश मंदिर परिसर में शुक्रवार शाम शंख की गूंज और स्वस्तिवाचन-मंगलाचरण के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भक्त निवास, संत निवास, अन्न क्षेत्र विस्तार एवं उद्यान का लोकार्पण किया। शहर के वरिष्ठ समाजसेवियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ डॉ. यादव ने सूठीबाई दौलतराम छावछरिया ट्रस्ट द्वारा किए गए करीब 20 करोड़ रुपए के भक्त निवास, प्रवचन हॉल आदि निर्माणों का फीता काटकर उद्घाटन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सूठीबाई दौलतराम छावछरिया ट्रस्ट के प्रमुख ट्रस्टी बालकृष्ण छावछरिया (बल्लू भैया) का शॉल-श्रीफल एवं प्रतीक चिह्न से सम्मान किया। मुख्यमंत्री इस अवसर पर बोले- इन भवनों के निर्माण से देश-विदेश के भक्तों को सुविधा मिलेगी। सेवा का यह विशेष भाव समाज को एक नई दिशा देने का काम करता है, जो कि प्रशंसनीय है। यह निर्माण शहर के लिए एक बड़ी सौगात है। वास्तव में धन तो सबके पास होता है, लेकिन सेवा के लिए धन से बड़ा मन होना चाहिए। पूरे मन से सेवा के लिए किए गए कार्य सदैव याद रखे जाते हैं। इस समारोह में मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक मालिनी गौड़, महेंद्र हार्डिया, मधु वर्मा, रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, सत्यनारायण सत्तन, कृष्णमुरारी मोघे, सुदर्शन गुप्ता आदि जनप्रतिनिधियों के साथ संभागायुक्त दीपक सिंह, कलेक्टर आशीष सिंह, निगमायुक्त शिवम वर्मा भी मौजूद थे। माता-पिता, पत्नी और बेटे की याद में बनवाए भवन ट्रस्ट के ट्रस्टी विनय अग्रवाल, जयश्री अग्रवाल, सिम अग्रवाल ने बताया ट्रस्ट के प्रमुख ट्रस्टी बल्लू भैया ने माता-पिता, पत्नी और पुत्र की स्मृति में प्रवचन हॉल, संत निवास, भक्त निवास, अन्न क्षेत्र विस्तार एवं उद्यान का भव्य निर्माण 20 करोड़ रुपए की लागत से करवाया है। इस मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, ट्रस्ट के सचिव डॉ. कुलभूषण मित्तल कुक्की, सपना मित्तल, दिशा मित्तल, रोनित मित्तल, अचल चौधरी, पवन सिंघानिया, दिनेश मित्तल, निर्मल रामरतन अग्रवाल, विष्णु बिंदल, टीकमचंद गर्ग, आलोक जैन, राजू गर्ग, योगेंद्र बाबा, पुरुषोत्तम पसारी, केदार बांकड़ा, अरविंद पटेल, राजेश बंसल, दिनेश बंसल, नंदकिशोर कंदोई, अरविंद बागड़ी, रवींद्र अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, सीए अंकित अग्रवाल, पीडी नागर, सीए एसएन गोयल, एडवोकेट डीएम शाह, जयनारायण दम्मानी, सुरेश डोसी, पप्पू मिश्रा, मुकेश मिश्रा, एसएन गोयल समाधान, मुकेश ब्रजवासी, सुधीर अग्रवाल, तरुण खाडे, डॉ. संग्रामसिंह, पीयूष शास्त्री, संजय गोयल, राजेश गोयल, प्रहलाद मामा, सुरेंद्र मित्तल, अमित गुप्ता, दीप्ती अग्रवाल, दीप्ति अग्निहोत्री, वर्षा बंसल, स्वाति मंगल, शीतल तोड़ीवाला, शीतल अग्रवाल, उषा एरन, डॉ. चौरसिया, डॉ. कुशवाह, आलोक जैन, आदित्य गौतम, शरद मित्तल, घनश्याम शुक्ला, गौरीशंकर मिश्रा, डॉ. राकेश गौड़, पंकज मंत्री आदि विशेष रूप से मौजूद थे। सीएम ने खजराना गणेश मंदिर में दर्शन-पूजन भी किए। पूजन पं. अशोक भट्ट, पीयूष शास्त्री ने करवाई। सीएम ने भगवान गणेश से प्रदेश के विकास और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।


