इंदौर के खजराना में तिल चतुर्थी मेला 17 जनवरी से:गणेश मंदिर में महाभोग के लिए बनाए जा रहे तिल-गुड़ के सवा लाख लड्डू

इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में तिल चतुर्थी मेले की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। 17 से 19 जनवरी तक चलने वाले इस परंपरागत मेले में भक्तों को तिल-गुड़ के सवा लाख लड्डुओं का प्रसाद वितरित किया जाएगा। मंदिर प्रबंधन की ओर से बताया गया कि छह भट्टियों पर लगभग 30 रसोइयों ने पिछले तीन दिनों से लगातार काम करते हुए एक लाख लड्डू तैयार कर लिए हैं। शेष 25 हजार लड्डू गुरुवार रात तक बनकर तैयार हो जाएंगे। रात 12 बजे सभी लड्डुओं को गणेशजी को समर्पित किया जाएगा। मेले का शुभारंभ 17 जनवरी को सुबह 10 बजे मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर आशीष सिंह और निगमायुक्त एवं मंदिर प्रशासक शिवम वर्मा करेंगे। अतिथियों द्वारा पूजा-अर्चना और भोग लगाने के बाद भक्तों में प्रसाद का वितरण किया जाएगा। यह आयोजन श्री सिद्धि विनायक भक्त मंडल की ओर से किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *