किसान से 6 हजार की रिश्वत लेते जेई, बाबू गिरफ्तार:उमरानाला MPEB ऑफिस में लोकायुक्त की कार्रवाई; पंप कनेक्शन के लिए मांगे थे 10 हजार रुपए

छिंदवाड़ा में बुधवार को लोकायुक्त टीम जबलपुर ने बिजली कंपनी के जूनियर इंजीनियर और बाबू को 6 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। दोनों ने एक किसान से पंप कनेक्शन देने के नाम पर रिश्वत की मांग की थी। जानकारी के अनुसार, उमरानाला में पदस्थ जूनियर इंजीनियर गजानन कड़ू और सहायक ग्रेड-3 पूना राम रामाजी कड़वेकर ने इकलबिहरी गांव के किसान जगदेव डोंगरे पिता स्वर्गीय भैया लाल डोंगरे से स्थायी कनेक्शन देने और पेनाल्टी राशि कम करने के नाम पर 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी जा रही थी, इसकी शिकायत किसान जगदेव डोंगरे ने जबलपुर लोकायुक्त को की थी। 10 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी किसान जगदेव डोंगरे ने जबलपुर लोकायुक्त को बताया था कि अपने खेत में बोरवेल लगाने के लिए उन्होंने 5 एचपी पंप कनेक्शन के लिए दिसंबर 2024 में विद्युत वितरण केंद्र उमरानाला में दस्तावेज सहित आवेदन दिया था। विद्युत विभाग उमरानाला में पदस्थ जूनियर इंजीनियर गजानंद कडू द्वारा स्थायी कनेक्शन न देकर 27 फरवरी 2024 को बिजली चोरी का मामला बना दिया था और 30 हजार की पेनाल्टी राशि का नोटिस देते हुए स्थायी पंप के नाम पर 10 हजार की रिश्वत मांगी जा रही थी। जिसके बाद लोकायुक्त ने आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम तैयार की। बुधवार को जब 6 हजार रुपए में सौदा तय हुआ उसके बाद कार्यालय कनिष्ठ अभियंता उमरानाला में लोकायुक्त ने दबिश दी। मौके पर रिश्वत लेते जूनियर इंजीनियर गजानन कडू और सहायक ग्रेड 3 पुनाराम कड़वेकर को रंगे हाथ पकड़ा गया। जिनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (संशोधन) 2018 की धारा-7, 13(1)B, 13(2) एवं 61 BNS के अंतर्गत कार्रवाई की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *