‘चम्मच’ दौड़ में पूर्व विधायक, ‘कुर्सी’ में निगम कमिश्नर जीतीं:नगर निगम परिसर में मनाया में आनंद उत्सव, टीम के साथ दिखें देवेंद्र वर्मा

खंडवा नगर निगम के प्रांगण में बुधवार को आनंद उत्सव मनाया गया। आयोजन में निगम के जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और खासकर पूर्व विधायक और उनकी टीम शामिल हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। आनंद विभाग से जुड़े गणेश कानडे ने बताया कि आनंद उत्सव लोगों के जीवन में खुशी, संतुलन और सकारात्मकता लाने का प्रयास है। कार्यक्रम को पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा, निगम अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान चम्मच और कुर्सी दौड़ स्पर्धा भी हुई। खास बात यह है कि, चम्मच दौड़ में पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा बाजी मार गए। इसी तरह कुर्सी दौड़ में 40 प्रतिभागियों को हराकर निगम कमिश्नर प्रियंका राजावत ने जीत दर्ज की। निर्णायक मंडल में उपायुक्त एसआर सिटोले, राकेश ललित, प्रकाश राजपूत, सपन जैन, कार्तिक जैन, प्रशांत पंचोरे शामिल थे। चम्मच दौड़ के परिणाम पहला स्थान – देवेंद्र वर्मा (पूर्व विधायक) दूसरा स्थान – आशीष राजपूत (पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष) तीसरा स्थान – प्रियंका राजावत ( निगम कमिश्नर) कुर्सी दौड़ के परिणाम में आमना-सामना पहला स्थान – प्रियंका राजावत ( निगम कमिश्नर) दूसरा स्थान – मोहम्मद अनस तीसरा स्थान – वर्षा घिगोदे (उपयंत्री) चौथा स्थान – नीतीश बजाज (एमआईसी मेंबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *