इंदौर के लालबाग में जून 2025 से शुरू हुए सौंदर्यीकरण के कामों में मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम ने तेजी ला दी है। यहां ओपन थिएटर भी बनना है, जिसे लेकर निविदा जारी कर दी गई है। अब लालबाग का पूरा परिसर भी सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगा। अगले साल तक सारे काम यहां पूरे कर लिए जाएंगे। लालबाग के भीतर का काम दिल्ली की आईजीएनसीए के जिम्मे है। ये यहां के पुराने एंटीक्स के संरक्षण के साथ ही फिनिशिंग का काम देख रही है, तो बाहरी कामों के साथ ही कन्वेंशन सेंटर का जिम्मा मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम ने उठाया है। सिंहस्थ से पहले काम पूरे होने के चलते विभाग ने बाहरी विद्युतीकरण, इल्युमिनेशन, सीसीटीवी और बाहरी म्यूजिक कार्य को लेकर निविदा जारी है।
अगले 9 महीने में ये काम 287.25 लाख में किए जाएंगे। विभाग लालबाग की बाउंड्रीवॉल का काम जून से शुरू कर चुका है और ये 30 फीसदी पूरा भी हो चुका है। यहां आउटर गार्डन, फव्वारे के साथ ही देवी अहिल्याबाई सेंटर फॉर सेल्फ डिफेंस, साइकिलिंग व वॉक के लिए ट्रैक भी बनाए जाने हैं। शहर की इस ऐतिहासिक धरोहर के प्रति पर्यटकों और लोगों की रुचि बढ़ाने के लिए ओपन थिएटर भी प्रस्तावित है। 8 फीट ऊंची होगी बाउंड्रीवॉल भारत का पीओपी ऑर्नामेंटेशन वाला पहला महल
72 एकड़ में फैला यह लालबाग महल यूरोपियन शैली में बना है। जो बात सबसे ज्यादा हैरत में डालती है वह यह है कि 130 साल पहले जब भारत में पीओपी किसी से सुना भी नहीं था, तब लालबाग पैलेस में पीओपी का ऑर्नामेंटेशन यानी गोल्ड और सिल्वर कलर में कशीदा कारीगरी की गई थी। तब भारत के किसी भी पैलेस में ऐसी कारीगरी नहीं की गई थी।


